रायपुर
शराब घोटाला मामले में ACB ने कांग्रेस को भेजा नोटिस, मांगी ये जानकारी.

रायपुर – शराब घोटाला मामले को लेकर एंटी करप्शन ब्यूरो यानी ACB ने कांग्रेस को नोटिस जारी किया है।ACB ने कांग्रेस के प्रभारी महामंत्री मलकीत सिंह गैदू को नोटिस भेजकर मामले की विस्तृत जानकारी मांगी है। इसके साथ ही कांग्रेस कार्यालय के कर्मचारी देवेन्द्र डड़सेना से भी पूछताछ की जा रही है।
सूत्रों के मुताबिक, ACB ने इस मामले में तीन बिंदुओं पर जानकारी माँगी है। कांग्रेस प्रदेश कार्यालय के कर्मचारी देवेन्द्र डड़सेना का नाम इस मामले में सामने आया है।ACB इस मामले की जांच कर रही है और जल्द ही और विस्तृत जानकारी सामने आने की उम्मीद है।




