छत्तीसगढ़

सामूहिक दुष्कर्म करने वाले 3 आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने किया मामले का खुलासा

कबीरधाम। जिले में हुई सामूहिक दुष्कर्म की घटना का पुलिस ने मात्र 36 घंटे में पर्दाफाश कर दिया है। पुलिस ने मुख्य आरोपी सहित तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर बड़ी सफलता हासिल की है। महिला थाना कवर्धा में दर्ज मामले के अनुसार, आरोपियों ने पीड़िता को जबरन बाइक पर बैठाकर सुनसान इलाके में ले जाकर बारी-बारी से बलात्कार किया और किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी दी थी।

Advertisement

पुलिस महानिरीक्षक राजनांदगांव रेंज अभिषेक शांडिल्य और पुलिस अधीक्षक धर्मेन्द्र सिंह के निर्देशन में गठित विशेष टीमों ने सीसीटीवी फुटेज, मोबाइल लोकेशन और मुखबिरों से मिली जानकारी के आधार पर सघन छापामार कार्यवाही की। इस दौरान करीब 200 संदिग्धों से पूछताछ की गई और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर तीनों आरोपियों की पहचान सुनिश्चित हुई।

Advertisement

 

पुलिस ने आरोपियों को घेराबंदी कर दबोचा, जिसके बाद कार्यपालिक दंडाधिकारी की उपस्थिति में पीड़िता ने उनकी पहचान की। पूछताछ में आरोपियों ने अपराध स्वीकार भी कर लिया। जांच से यह भी सामने आया है कि तीनों आरोपी आदतन अपराधी हैं और पहले भी चोरी के मामलों में जेल जा चुके हैं।

 

कबीरधाम पुलिस ने स्पष्ट किया है कि महिलाओं और बच्चियों की गरिमा पर आघात करने वालों के प्रति “जीरो टॉलरेंस” की नीति अपनाई जाएगी और आरोपियों के खिलाफ कठोरतम कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Related Articles

Back to top button