छत्तीसगढ़

जंगल से बरामद हुआ माओवादियों का बड़ा डंप, हथियार-बारूद और अन्य सामग्री जब्त

बीजापुर जिले के पामेड़ थाना क्षेत्र में सुरक्षा बलों ने माओवादियों की बड़ी साजिश को नाकाम कर दिया। कोबरा 208 बटालियन ने एफओबी काउरगुट्टा इलाके के जंगलों में सर्चिंग अभियान चलाया, जिसमें भारी मात्रा में हथियार, विस्फोटक और रसद सामग्री बरामद की गई।

Advertisement

बरामद सामग्री ग्राम कंचाल के जंगलों में गड्ढों और पेड़ों की खोल में छिपाकर रखी गई थी। इसमें बीजीएल लांचर, मजल लोडिंग बंदूक, बीजीएल सेल, बैरल पाइप, इलेक्ट्रिक डेटोनेटर, डायरेक्शनल माइंस, माओवादी वर्दी, कॉम्बैट ड्रेस, बैग, बेल्ट, बेडशीट, माओवादी साहित्य और राशन सामग्री शामिल हैं।

Advertisement

 

सुरक्षा बलों की सतर्कता से माओवादियों की संभावित बड़ी वारदात को समय रहते रोक दिया गया। अधिकारियों ने इसे क्षेत्र में शांति और सुरक्षा बहाल करने की दिशा में महत्वपूर्ण सफलता बताया है।

Related Articles

Back to top button