छत्तीसगढ़

मौसम अलर्ट : कई जिलों में भारी बारिश व बिजली गिरने की संभावना

(भूपेंद्र सिंह राठौर) : छत्तीसगढ़ में मौसम विभाग ने कल 16 सितंबर के लिए बारिश का अलर्ट जारी किया है। प्रदेश के कई हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश और गरज-चमक के साथ छींटों की संभावना जताई गई है। वहीं, कुछ जिलों में भारी बारिश और वज्रपात का अलर्ट जारी किया गया है।

Advertisement

मौसम विभाग के अनुसार, प्रदेश में बारिश का असर मुख्य रूप से उत्तर और मध्य छत्तीसगढ़ में देखने को मिलेगा। कल यानी 16 सितंबर को कई स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा होगी, जबकि राजनांदगांव, बलरामपुर, प्रतापपुर, रामानुजगंज, डौरा कोचली, भखारा और आसपास के इलाकों में भारी बारिश के साथ वज्रपात की संभावना है।

Advertisement

 

पिछले 24 घंटों में भी प्रदेश के कई जिलों में अच्छी बारिश दर्ज की गई है। प्रतापपुर और राजनांदगांव में 6 सेंटीमीटर, बलरामपुर और रामानुजगंज में 5, डौरा कोचली में 5, भखारा में 4, अड़भार, रघुनाथनगर और चांदो में 3 सेंटीमीटर तक बारिश हुई है।

 

मौसम विभाग ने चेतावनी दी है कि गरज-चमक के साथ बिजली गिरने की आशंका है, इसलिए लोगों को सावधान रहने और खुले स्थानों पर जाने से बचने की अपील की गई है।17 सितंबर से बारिश की तीव्रता में कमी आने की संभावना जताई गई है, लेकिन अगले 48 घंटे छत्तीसगढ़ के कई जिलों के लिए अहम रहने वाले हैं।

Related Articles

Back to top button