रायपुर

पूल पार्टी आयोजन मामले में 7 आरोपी गिरफ्तार, सोशल मीडिया से हो रहा था प्रचार-प्रसार….  

रायपुर पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए उस कथित पूल पार्टी इवेंट को रोक दिया है, जिसका आयोजन 21 सितंबर को भाठागांव स्थित एक फार्म हाउस में किया जाना था। इस मामले में पुलिस ने 7 आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

Advertisement

जानकारी के मुताबिक, “APARICHIT CLUB PRESENT – Raipur’s Biggest Stranger House/Pool Party” नाम से सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर इवेंट का प्रचार-प्रसार किया जा रहा था। पुलिस ने स्वतः संज्ञान लेते हुए जांच शुरू की और तेलीबांधा थाना में अपराध क्रमांक 592/25 दर्ज किया। आरोपियों पर स्त्री अशिष्ट रूपण प्रतिषेध अधिनियम की धारा 4, आईटी एक्ट की धारा 67 और भारतीय न्याय संहिता की धारा 79 के तहत प्रकरण पंजीबद्ध किया गया है।

Advertisement

 

वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश पर एंटी क्राइम एंड साइबर यूनिट और तेलीबांधा पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए सात आरोपियों को गिरफ्तार किया। इनमें आयोजन करने वाले संतोष जेवानी और अजय महापात्रा, फार्म हाउस उपलब्ध कराने वाला संतोष गुप्ता, प्रमोशन करने वाला अवनीश गंगवानी और हाइपर क्लब के संचालक जेम्स बेक के साथ दीपक सिंह और देवेंद्र कुमार यादव शामिल हैं।

 

पुलिस जांच में यह भी सामने आया है कि इस इवेंट में शामिल होने के लिए कई लोगों ने अपने बैंक खातों से रकम ट्रांसफर कर एंट्री बुक कराई थी। फिलहाल उन सभी व्यक्तियों की भी जांच की जा रही है।रायपुर पुलिस की इस कार्रवाई ने एक बार फिर यह स्पष्ट कर दिया है कि कानून तोड़ने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

Related Articles

Back to top button