Uncategorized

आबकारी विभाग की कार्रवाई, अवैध शराब के साथ आरोपी गिरफ्तार

(हिमांशु लाल) : मुंगेली जिले में कलेक्टर महोदय के निर्देशन और जिला आबकारी अधिकारी रविशंकर साय के मार्गदर्शन में अवैध शराब बिक्री के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है। इसी कड़ी में आबकारी विभाग की टीम ने बड़ी कार्रवाई की है।

Advertisement

ग्राम डूमरहा थाना चिल्फी क्षेत्र में आबकारी विभाग की गश्त के दौरान मुखबिर की सूचना पर आरोपी राजेश कुमार बंजारे के मकान की तलाशी ली गई। तलाशी में 35 नग पाव, प्रत्येक 180 एमएल, कुल 6.3 बल्क लीटर देसी प्लेन शराब जब्त की गई। आरोपी के खिलाफ आबकारी अधिनियम की धारा 34(1)(क), 34(2) और 59(क) के तहत गैरजमानती अपराध दर्ज कर न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर भेजा गया।

Advertisement

इस कार्रवाई में लोरमी वृत्त प्रभारी आबकारी उप निरीक्षक अमित शाह और आबकारी कांस्टेबल हरिचरण खूंटे की भूमिका सराहनीय रही।


 

 

Related Articles

Back to top button