रायपुर
साइंस कॉलेज मैदान में मिली अज्ञात युवक की लाश….

राजधानी रायपुर में शनिवार सुबह साइंस कॉलेज मैदान में एक युवक की लाश मिलने से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना तुरंत पुलिस को दी। सरस्वती नगर थाना पुलिस और फोरेंसिक टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू की।
प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक, मृतक की उम्र करीब 30 से 35 साल के बीच बताई जा रही है। शव पर चोट के कई निशान मिले हैं, जिससे घटना संदिग्ध प्रतीत हो रही है। फिलहाल युवक की पहचान नहीं हो सकी है और पुलिस मामले की गंभीरता से जांच कर रही है।




