Uncategorized

छत्तीसगढ़ में फिर सक्रिय हुआ मानसून, भारी बारिश की चेतावनी…..

भूपेंद्र सिंह राठौर) : छत्तीसगढ़ में मानसून की रफ्तार एक बार फिर तेज़ होती नज़र आ रही है। बीते 24 घंटों में प्रदेश के कई इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश दर्ज की गई। वहीं मौसम विभाग ने आने वाले दिनों के लिए बड़ी चेतावनी भी जारी की है।

Advertisement

 

Advertisement

मौसम विभाग रायपुर के अनुसार, पिछले 24 घंटों में दनोरा, बेलरगांव और तमनार में सबसे अधिक 5 सेंटीमीटर बारिश हुई। लोहंडीगुड़ा और नगरी में 4-4 सेंटीमीटर, जबकि घरघोड़ा और रायगढ़ में 3-3 सेंटीमीटर वर्षा रिकॉर्ड की गई।

 

तापमान की बात करें तो, प्रदेश में सबसे अधिक 34 डिग्री सेल्सियस तापमान राजनांदगांव में दर्ज हुआ, वहीं सबसे कम न्यूनतम तापमान 20.6 डिग्री सेल्सियस दुर्ग में रिकॉर्ड किया गया।

 

मौसम विभाग के मुताबिक, फिलहाल मानसून द्रोणिका उत्तर गुजरात से लेकर बंगाल की खाड़ी तक फैली हुई है। इसके अलावा, उत्तर-पश्चिम बंगाल की खाड़ी और उससे सटे तटीय ओडिशा व उत्तर आंध्र प्रदेश के तटों पर ऊपरी हवा का चक्रीय परिसंचरण सक्रिय है।

 

आने वाले 24 घंटों में छत्तीसगढ़ के कई जिलों में हल्की से मध्यम बारिश की संभावना जताई गई है। वहीं, बस्तर संभाग में मध्यम से भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है।

 

बिलासपुर,रायपुर शहर में सोमवार को आकाश आंशिक रूप से मेघमय रहेगा और गरज-चमक के साथ बौछारें पड़ सकती हैं। अधिकतम तापमान 34 डिग्री और न्यूनतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है।

 

यानी कुल मिलाकर, मानसून की विदाई से पहले प्रदेश में बारिश का दौर एक बार फिर तेज़ हो सकता है। मौसम विभाग ने लोगों से सतर्क और सावधान रहने की अपील की है।

Related Articles

Back to top button