Uncategorized

बाइक से लगी कुत्ते को टक्कर, 9 ग्रामीणों पर अपराध दर्ज, कलेक्टर-एसपी ने किया गांव का दौरा

(हिमांशु मसीह) : लोरमी। ग्राम साल्हेघोरी में कुत्ता और बाइक की टक्कर से शुरू हुआ विवाद तीन दिन तक दोनों गांवों के बीच तनाव का कारण बना रहा। आखिरकार चार प्राथियों की रिपोर्ट पर पुलिस ने 9 ग्रामीणों के खिलाफ अलग-अलग धाराओं में अपराध दर्ज कर लिया है।

Advertisement

 

Advertisement

पुलिस ने बताया कि मामला डिंडौरी चौकी क्षेत्र का है। रविवार को कुत्ता हादसे से उपजा विवाद मारपीट और झगड़े तक पहुंच गया। स्थिति बिगड़ने पर प्रशासन और पुलिस ने दोनों गांवों में शांति समिति की बैठक आयोजित कर मामले को शांत कराया।

 

तनाव के चलते लगातार रातभर पुलिस की गश्त जारी रही। सोमवार को कलेक्टर कुंदन कुमार और पुलिस अधीक्षक भोजराम पटेल ने स्वयं मौके पर पहुंचकर ग्रामीणों से मुलाकात की और हालात का जायजा लिया।

 

पहली रिपोर्ट साल्हेघोरी निवासी देवा साहू ने बाइक चालक देवचरण (ग्राम मनकी) के खिलाफ दर्ज कराई, जिस पर धारा 281, 325 बीएनएस के तहत मामला दर्ज हुआ।

दूसरी रिपोर्ट बेड़ापारा निवासी राजू बंजारे ने दी, जिसमें साल्हेघोरी के कुलेश्वर साहू, दादू उर्फ देवा साहू, मनोज यादव और रामकृपाल निर्मलकर पर रास्ता रोककर मारपीट करने का आरोप लगा। इन पर धारा 126, 115(2), 351(2), 3(5) बीएनएस के तहत अपराध दर्ज हुआ।

तीसरी रिपोर्ट अमलडीही निवासी जितेंद्र चेलकर ने दी, जिसमें उन्हीं आरोपियों पर धारा 115(2), 351(2), 3(5) बीएनएस के तहत जुर्म दर्ज किया गया।

चौथी रिपोर्ट प्रदीप गंधर्व ने दर्ज कराई, जिसमें ग्राम पीथमपुर (डबरी) निवासी योगेश डहरिया और तीन अन्य पर कार्रवाई की गई।प्रशासन का कहना है कि मामले में और भी एफआईआर दर्ज होने की संभावना है। ग्रामीणों का आरोप है कि विवाद के दौरान भीड़ ने विद्युत ट्रांसफार्मर और पेयजल टंकी को भी नुकसान पहुंचाया, लेकिन इस संबंध में किसी शासकीय संस्था ने रिपोर्ट नहीं की है।

 

मामले की गंभीरता को देखते हुए एसडीएम मायानंद चन्द्रा, एसडीओपी नवनीत पाटिल, तहसीलदार शेखर पटेल सहित पुलिस और प्रशासनिक अमला लगातार निगरानी में जुटा रहा।

Related Articles

Back to top button