छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ में मौसम सक्रिय : कई जिलों में गरज-चमक के साथ भारी बारिश का अलर्ट….

(भूपेंद्र सिंह राठौर) : छत्तीसगढ़ में अगले तीन दिन मौसम की कड़ी परीक्षा होने वाली है। मौसम विभाग ने राज्य के कई जिलों में भारी से बहुत भारी बारिश की चेतावनी जारी करते हुए रेड अलर्ट घोषित किया है। नदी-नालों के उफान पर आने और निचले इलाकों में जलभराव की आशंका जताई गई है।मौसम विज्ञान केंद्र रायपुर के मुताबिक, ओडिशा तट से सटे उत्तर-पश्चिम बंगाल की खाड़ी में बना कम दबाव का क्षेत्र लगातार सक्रिय है और इसका सीधा असर छत्तीसगढ़ में देखने को मिल रहा है।

Advertisement

 

Advertisement

पिछले 24 घंटे में बस्तर संभाग के कई हिस्सों में मूसलाधार बारिश हुई। बिलासपुर और दुर्ग संभाग में भी कई जगह भारी वर्षा दर्ज की गई। दुर्ग में अधिकतम तापमान 34.5 डिग्री सेल्सियस, जबकि पेंड्रा रोड और राजनांदगांव में न्यूनतम तापमान 21 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।सबसे ज्यादा 19 सेंटीमीटर बारिश बसना में हुई। बालोदाबाजार में 16, गरियाबंद में 14, कसडोल में 12 और कोटा में 11 सेंटीमीटर बारिश दर्ज की गई। धमतरी, रायगढ़, अंबिकापुर, जगदलपुर और बिलासपुर समेत कई जिलों में 5 से 10 सेंटीमीटर तक वर्षा दर्ज की गई।

 

पूर्वानुमान है कि अगले 72 घंटे तक दक्षिण, मध्य और उत्तरी छत्तीसगढ़ के कई जिलों में भारी से बहुत भारी बारिश होगी। रायपुर और आसपास के जिलों में भी गरज-चमक के साथ तेज बारिश की संभावना जताई गई है। अधिकारियों ने लोगों से सतर्क रहने और मौसम विभाग की चेतावनी को हल्के में न लेने की अपील की है। खेतों से लेकर शहरों तक जलभराव की स्थिति बन सकती है, ऐसे में सावधानी बेहद जरूरी है।

Related Articles

Back to top button