बिलासपुर

हाइवे पर तेज रफ्तार ट्रक की टक्कर से 3 मवेशियों की मौत,  जांच में जुटी पुलिस

बिलासपुर के सकरी हाइवे पर शुक्रवार रात हादसा हुआ। तेज रफ्तार ट्रक ने सड़क पर घूम रहे मवेशियों को रौंद डाला। इस घटना में 3 मवेशियों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 2 गंभीर रूप से घायल हो गए।

Advertisement

 

Advertisement

हादसा शुक्रवार रात करीब 8 बजे तिवारी पारा के पास हुआ। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक ट्रक इतनी तेज रफ्तार में था कि अचानक सामने आए मवेशियों को देखकर भी चालक वाहन को नियंत्रित नहीं कर सका और उन्हें कुचल दिया।

 

दुर्घटना के बाद आसपास के लोग और गौशेवक मौके पर पहुंचे और तुरंत पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही सकरी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घायल मवेशियों को इलाज के लिए भेजा।फिलहाल पुलिस ने अज्ञात ट्रक चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस का कहना है कि वाहन की पहचान हो चुकी है और उसकी तलाश तेज़ी से की जा रही है।

 

Related Articles

Back to top button