देशनई दिल्ली

सीएम रेखा गुप्ता पर हमला, मुख्यमंत्री आवास पर कर रही थी जनसुनवाई

दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता पर बुधवार को एक शख्स ने हमला कर दिया। जिस समय रेखा गुप्ता पर हमला हुआ उस दौरान मुख्यमंत्री जनसुनवाई कर रहीं थीं। हमला करने के आरोप में 35 साल के एक व्यक्ति को पुलिस ने हिरासत में लिया है। दिल्ली पुलिस सूत्रों के मुताबिक मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता को जनसुनवाई में मौजूद एक शख्स ने थप्पड़ मारा और बाल पड़कर खींचने की कोशिश की। फिलहाल पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है।

Advertisement

 

Advertisement

दिल्ली भाजपा अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने हमले की निंदा करते हुए कहा कि हमले के समय रेखा गुप्ता सिविल लाइंस स्थित मुख्यमंत्री आवास पर जनसुनवाई कर रही थीं। पुलिस जांच से मामले का खुलासा होगा।

Related Articles

Back to top button