रायपुर
महानदी पुल से छलांग लगाने वाली महिला की मिली लाश

रायपुर। राजधानी रायपुर से सटे आरंग थाना क्षेत्र में दर्दनाक घटना सामने आई है। महानदी पुल से छलांग लगाने वाली महिला की लाश आज बरामद कर ली गई।मामला रविवार का है, जब पुल पर एक स्कूटी और रेलिंग से बंधा दुपट्टा मिला था। इसके बाद से ही महिला की तलाश की जा रही थी। सोमवार को पुलिस को नदी से महिला का शव मिला।
मृतका की पहचान 27 वर्षीय स्वाति त्रिवेदी के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार, उसकी शादी दो साल पहले हुई थी और वह ढाई माह के बच्चे की मां थी। राखी मनाने वह मायके आई थी।फिलहाल पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है। घटना से परिवार और क्षेत्र में मातम पसरा हुआ है।




