रायपुर
युवक की चाकू मारकर हत्या, CCTV फुटेज में कैद हुई वारदात….

रायपुर – राजधानी की कानून-व्यवस्था पर एक बार फिर सवाल उठ खड़े हुए हैं। डीडी नगर थाना क्षेत्र के चंगोराभाठा इलाके में शुक्रवार को एक युवक की हत्या कर दी गई। महज 5 दिनों के भीतर यह दूसरी हत्या है।जानकारी के मुताबिक, 4 युवकों ने सोमनाथ यादव नामक युवक को बुलाकर मारपीट की और उसके पैर में चाकू मार दिया। गंभीर रूप से घायल सोमनाथ को परिजनों ने एम्स रायपुर में भर्ती कराया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।
परिजनों का आरोप है कि 13 अगस्त को आरोपियों ने पीड़ित को घर से बुलाकर ले जाया था। इस पूरी वारदात का CCTV फुटेज भी सामने आया है।फिलहाल पुलिस ने इस मामले में कई संदिग्धों को हिरासत में लिया है और जांच जारी है।




