जांजगीर-चाम्पा

11.79 लाख की दिनदहाड़े लूट निकली फर्जी, पुलिस ने चंद घंटों में किया मास्टरमाइंड को गिरफ्तार

जांजगीर-चांपा जिले में दिनदहाड़े 11 लाख 79 हजार 800 रुपये की लूट की सूचना ने शुक्रवार को सनसनी फैला दी। लेकिन पुलिस की सतर्कता और साइबर टीम की जांच में यह मामला पूरी तरह से फर्जी निकला।बम्हनीडीह थाना क्षेत्र के ग्राम पूछेली के पास हुई इस कथित लूट की सूचना गुरुवार को दीपेश देवांगन नामक युवक ने दी थी। उसने दावा किया कि यूनियन बैंक चांपा में रकम जमा करने जाते वक्त तीन अज्ञात युवकों ने उसे रोककर नकदी और लैपटॉप लूट लिया।

Advertisement

 

Advertisement

पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए जिले भर में नाकाबंदी की, साइबर सेल को जांच में लगाया और घटनास्थल की बारीकी से पड़ताल की। जांच में न तो घटनास्थल से कोई लूट के साक्ष्य मिले और न ही युवक की कहानी में सच्चाई नजर आई। मनोवैज्ञानिक तरीके से पूछताछ करने पर दीपेश टूट गया और कबूल किया कि उसने ₹11.79 लाख रुपये का गबन किया और पुलिस को गुमराह करने झूठी लूट की कहानी रची। आरोपी के घर से संपूर्ण नकद राशि और लैपटॉप भी जब्त कर लिया गया है।

 

पुलिस जांच में यह भी सामने आया कि दीपेश पर पहले से 8 लाख रुपये का कर्ज था और वह वर्ष 2018 से विभिन्न व्यापारिक लेन-देन, एकाउंटिंग और हवाला जैसे कार्यों में संलिप्त रहा है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धारा 217, 316(2) BNS के तहत अपराध दर्ज कर उसे न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है।

 

पुलिस की अपील:
जिला पुलिस ने नागरिकों से अपील की है कि वे झूठी सूचना देकर पुलिस को गुमराह न करें। ऐसा करने पर कड़ी वैधानिक कार्रवाई की जाएगी। इस कार्रवाई में साइबर सेल प्रभारी निरीक्षक सागर पाठक सहित पूरी साइबर टीम और बम्हनीडीह थाना स्टाफ का अहम योगदान रहा।

Related Articles

Back to top button