छत्तीसगढ़ में भारी बारिश की चेतावनी : कई जिलों में ऑरेंज अलर्ट….

(भूपेंद्र सिंह राठौर) : छत्तीसगढ़ में मानसून एक बार फिर रफ्तार पकड़ चुका है और अब मौसम विभाग ने आने वाले घंटों के लिए भारी से बहुत भारी वर्षा की चेतावनी जारी की है। रायपुर स्थित मौसम विज्ञान केंद्र ने प्रदेश के कई जिलों के लिए ऑरेंज और येलो अलर्ट जारी करते हुए लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी है।
वभारत सरकार के पृथ्वी विज्ञान मंत्रालय के अधीन भारत मौसम विज्ञान विभाग, मौसम विज्ञान केंद्र रायपुर द्वारा जारी बुलेटिन के अनुसार, अगले 24 घंटे में प्रदेश के जशपुर, बिलासपुर, रायगढ़, गरियाबंद, धमतरी, बलोद, कबीरधाम, मोहला मानपुर अंबागढ़ चौकी, कोंडागाँव और नारायणपुर में एक-दो स्थानों पर मध्यम से भारी वर्षा हो सकती है। वहीं अगले 48 घंटों के लिए, जीपीएम, बिलासपुर, मुंगेली और कोरबा जिलों में भी मध्यम से भारी वर्षा की चेतावनी दी गई है।
मौसम विभाग के अनुसार, मुंगेली, कोरबा और कांकेर जिलों में एक-दो स्थानों पर बहुत भारी बारिश की प्रबल संभावना (Most Likely >75%) है। इन क्षेत्रों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।
मौसम विभाग के अनुसार संभावित प्रभाव में नदियों के जलस्तर में बढ़ोत्तरी, नालों का ओवरफ्लो और जलभराव,खनन क्षेत्रों और कोयला खदानों में फिसलन भरी सड़कें,नम मिट्टी के कारण भूस्खलन और पेड़ों का गिरना,शहरी इलाकों में ट्रैफिक जाम और जलभराव,राज्य राजमार्गों पर कीचड़ और अवरुद्ध मार्ग,रेल और सड़क यातायात में बाधा,खेतों में पानी भरना, जिससे फसलों को नुकसान और फूल-पत्तियों का झड़ना,निचले इलाकों में बाढ़ की आशंका,नहरों पर बने निचले पुल बंद किए जा सकते हैं।
मौसम विभाग ने सतर्क की बहते पानी में न चलें,बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में वाहन न चलाएं,निचले पुल पार करते समय जलस्तर की जांच जरूर करें,ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों में स्थानीय प्रशासन के निर्देशों का पालन करें,फसलों से अतिरिक्त पानी की निकासी की व्यवस्था करें।
मौसम विभाग की इस चेतावनी को हल्के में न लें। यदि आप इन जिलों में रहते हैं तो बेहद जरूरी होने पर ही यात्रा करें, अन्यथा घर में ही सुरक्षित रहें। प्रशासन और आपदा प्रबंधन विभाग अलर्ट पर हैं। जलभराव, ट्रैफिक रुकावट और फसलों के नुकसान से जुड़ी किसी भी सूचना पर सतर्क रहें और जरूरत पड़ने पर हेल्पलाइन नंबरों से संपर्क करें।




