छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ में भारी बारिश का अलर्ट: मौसम विभाग ने जारी की चेतावनी….

(भूपेंद्र सिंह राठौर) : छत्तीसगढ़ में एक बार फिर मौसम करवट लेने को तैयार है। बंगाल की खाड़ी से उठा सिस्टम अब प्रदेश की ओर बढ़ रहा है और इसके असर से आने वाले 24 घंटे बेहद अहम माने जा रहे हैं। मौसम विभाग ने कई जिलों के लिए भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है।

Advertisement

 

Advertisement

पश्चिम बंगाल और बांग्लादेश तट के पास बना अवदाब अब सक्रिय हो चुका है और पश्चिम-उत्तर पश्चिम दिशा की ओर बढ़ते हुए अगले 24 घंटे में यह गंगीय पश्चिम बंगाल, उत्तर उड़ीसा और झारखंड तक पहुंच सकता है। इसी के साथ मानसून की मुख्य द्रोणिका रेखा जम्मू, चंडीगढ़, बरेली, गोरखपुर, पटना, बांकुड़ा होते हुए कोलकाता और अवदाब के केंद्र तक फैली हुई है।वहीं एक और द्रोणिका हरियाणा से होते हुए उत्तर छत्तीसगढ़, दक्षिण झारखंड और उत्तर उड़ीसा तक 3.1 किलोमीटर की ऊंचाई पर सक्रिय है।

 

इसके साथ ही ऊपरी हवा का चक्रीय परिसंचरण उत्तर छत्तीसगढ़ और उसके आसपास 4.5 से 5.8 किलोमीटर की ऊंचाई तक फैला हुआ है। जबकि एक अन्य सिस्टम उत्तर-पूर्वी अरब सागर से उत्तर छत्तीसगढ़ की ओर फैला है।

 

अब बात प्रदेश के मौसम की करें तो 26 जुलाई को अधिकांश स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश, जबकि कुछ जिलों में गरज-चमक के साथ भारी से अति भारी वर्षा का अंदेशा है। मौसम वैज्ञानिकों की मानें तो इस सिस्टम का सर्वाधिक प्रभाव बिलासपुर, दुर्ग और रायपुर संभाग के जिलों पर रहेगा, जहां कुछ जगहों पर बहुत भारी बारिश भी हो सकती है। गरज-चमक, तेज हवाएं और वज्रपात की भी संभावना जताई गई है।

 

मौसम विभाग ने लोगों से अपील की है कि खराब मौसम के दौरान अनावश्यक यात्रा से बचें और बिजली गिरने की स्थिति में खुले स्थानों से दूर रहें। तो साफ है कि छत्तीसगढ़ के लिए अगले 24 घंटे सतर्कता के हैं। प्रशासन और नागरिकों को चाहिए कि मौसम विभाग की चेतावनियों को गंभीरता से लें।

Related Articles

Back to top button