बिलासपुर

बेलतरा को बड़ी सौगात: सुशांत शुक्ला की पहल पर 26 करोड़ से अधिक की सड़क योजनाओं को मंजूरी, अशोक नगर-बिरकोना रोड बनेगा गौरव पथ

बेलतरा विधानसभा क्षेत्र को एक बार फिर से बड़ी सौगात मिली है। विधायक सुशांत शुक्ला की पहल पर छत्तीसगढ़ शासन ने 26 करोड़ से अधिक की लागत से सड़कों के निर्माण और उन्नयन की मंजूरी दी है। इस योजना के तहत बेलतरा विधानसभा के प्रमुख व्यस्त मार्गों का कायाकल्प किया जाएगा। साइंस कॉलेज से शनिचरी रपटा चौक तक 3 करोड़ 92 लाख रुपए की लागत से सड़क का निर्माण होगा, जबकि मंगला चौक से आजाद चौक तक की सड़क के लिए 4 करोड़ 93 लाख रुपए स्वीकृत किए गए हैं।सबसे बड़ी सौगात अशोक नगर चौक से बिरकोना रोड तक गौरव पथ के रूप में मिलेगी, जिसके लिए नगरोत्थान मद से 17 करोड़ 35 लाख 88 हजार रुपए की मंजूरी दी गई है।

Advertisement

सुशांत शुक्ला ने कहा – “मेरे विधानसभा क्षेत्र के लिए यह एक महत्वपूर्ण कदम है। पहले की सरकारों ने इन इलाकों की उपेक्षा की, लेकिन अब विकास की मुख्यधारा में सभी क्षेत्रों को जोड़ने का कार्य तेजी से हो रहा है। मैं मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय और डिप्टी सीएम अरुण साव का आभार प्रकट करता हूँ।”

Advertisement

इन मार्गों से प्रतिदिन लगभग 50 हजार लोगों की आवाजाही होती है, और अक्सर ट्रैफिक जाम की स्थिति बनी रहती है। ऐसे में इन सड़कों का निर्माण और उन्नयन आमजन के लिए बड़ी राहत लेकर आएगा।

 

कुछ दिन पहले ही विधायक सुशांत शुक्ला ने अरपा नदी पर दो नए पुलों के निर्माण कार्य का भूमि पूजन किया था। अब सड़कें और पुल, दोनों योजनाएं बेलतरा को एक विकसित विधानसभा में बदलने की दिशा में मील का पत्थर साबित होंगी बेलतरा में अब विकास की रफ्तार और तेज हो गई है। जनता को बेहतर सड़क सुविधा मिलने के साथ ही शहरी और ग्रामीण क्षेत्र के बीच की दूरी भी अब सुलभ होगी।

 

Related Articles

Back to top button