बिलासपुर

झपटमारी करने वाले गिरोह के 4 आरोपी गिरफ्तार, सोने की चेन और बाइक जब्त.

(आशीष मौर्य संपादक) : बिलासपुर – सरकंडा थाना और ACCU यूनिट की संयुक्त कार्रवाई में झपटमारी करने वाले चार आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। आरोपियों के कब्जे से करीब ₹66,000 कीमत की सोने की चेन और घटना में प्रयुक्त बजाज पल्सर मोटरसाइकिल जब्त की गई है। इतना ही नहीं, सोना खरीदने वाले एक सुनार को भी हिरासत में लिया गया है।

Advertisement

घटना 09 जुलाई 2025 की है, जब राजकिशोर नगर निवासी उमा देवी गुप्ता अपने पोते को ट्यूशन छोड़ने जा रही थीं, तभी दो बाइक सवार बदमाशों ने झपटमारी कर गले से 13 ग्राम की सोने की चेन लूट ली और फरार हो गए।

Advertisement

सीसीटीवी फुटेज खंगालने के बाद पुलिस को 17 जुलाई को चिल्हाटी क्षेत्र में तीन संदिग्धों की सूचना मिली। तत्काल पुलिस टीम ने घेराबंदी कर गुलशन कुमार, पप्पू यादव और मंजित कुमार नट को पकड़ा। पूछताछ में तीनों ने झपटमारी की घटना कबूल की और बताया कि चेन को तुलसीराम सोनी नामक सुनार को बेच दिया गया।

पुलिस ने सुनार तुलसीराम को भी गिरफ्तार कर लिया और सभी आरोपियों को न्यायालय में पेश कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है। कार्यवाई में निरीक्षक निलेश पांडे, निरीक्षक अजहरुद्दीन, और ACCU एवं सरकंडा थाने की संयुक्त टीम का सराहनीय योगदान रहा।

 

Related Articles

Back to top button