बिलासपुर

BREAKING : हिर्री माइन्स में अज्ञात युवक की सिर कुचली लाश मिलने से फैली सनसनी, हत्या की आशंका.

(धीरेंद्र मेहता) : बिलासपुर – थाना चकरभाठा क्षेत्र के हिर्री माइन्स डोलोमाईट खदान (छतौना) के पास एक अज्ञात युवक की लाश मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया है।

Advertisement

इसकी सूचना हिर्री माइन्स के अधिकारी रमेश कुमार चौबे (पिता रूपचंद चौबे, उम्र 58 वर्ष) ने पुलिस को दी। उनकी रिपोर्ट के अनुसार, खदान के समीप एक युवक का शव पड़ा मिला जिसकी उम्र लगभग 25 से 30 वर्ष और रंग गेहुआ है। मृतक का सिर किसी भारी पत्थर से बुरी तरह कुचला हुआ था, जिससे प्रथम दृष्टया मामला हत्या का प्रतीत होता है।

Advertisement

घटनास्थल भिलाई स्टील प्लांट के हिर्री माइन्स परिसर में स्थित है, जो CISF की सुरक्षा व्यवस्था के अंतर्गत आता है। ऐसे उच्च-सुरक्षा वाले क्षेत्र में इस प्रकार की घटना ने सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मर्ग कायम किया और शव पंचनामा की कार्रवाई पूरी कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मृतक की अभी तक पहचान नहीं हो सकी है। पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए सभी संभावित एंगल से जांच शुरू कर दी है।

Related Articles

Back to top button