छत्तीसगढ़

बिलासपुर पहुंचा दूसरे पायदान पर, स्वच्छता सर्वेक्षण का राष्ट्रपति ने दिया पुरस्कार

(दिलीप जगवानी) : छत्तीसगढ़ ने स्वच्छता के क्षेत्र में पूरे देश में परचम लहराया है। स्वच्छ सर्वेक्षण 2024-25 के परिणामों में प्रदेश के तीन शहरों ने अपने-अपने वर्ग में राष्ट्रीय स्तर पर शीर्ष स्थान हासिल किए हैं।

Advertisement

नगर पंचायत बिल्हा को 20 हजार से कम आबादी वाले शहरों में देश का सबसे स्वच्छ शहर घोषित किया गया है। वहीं बिलासपुर ने 3 से 10 लाख जनसंख्या श्रेणी में दूसरा स्थान पाया है। इसी तरह कुम्हारी ने 20 से 50 हजार आबादी वर्ग में तीसरा स्थान हासिल कर राज्य को गौरवान्वित किया है।

Advertisement

इन उपलब्धियों के लिए नई दिल्ली के विज्ञान भवन में आयोजित भव्य समारोह में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने तीनों नगर निकायों को सम्मानित किया। उप मुख्यमंत्री अरुण साव, केन्द्रीय मंत्री मनोहर लाल, राज्य मंत्री तोखन साहू सहित विजेता नगरीय निकायों के महापौर और अध्यक्ष भी पुरस्कार ग्रहण के दौरान मौजूद रहे।

छत्तीसगढ़ की इस सफलता पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने सभी विजेता निकायों को बधाई दी है और इसे स्वच्छता में जनता की भागीदारी और नगरीय प्रशासन की मेहनत का परिणाम बताया है।

Related Articles

Back to top button