रायपुर

सूने मकान में लाखों की चोरी करने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार….

 

Advertisement

रायपुर के कबीर नगर में एक सूने मकान का ताला तोड़कर लाखों की चोरी करने वाले कुख्यात चोर लल्ला उर्फ आकाश बंदे को पुलिस ने दो साथियों सहित गिरफ्तार कर लिया है। एंटी क्राइम और साइबर यूनिट की टीम ने थाना कबीर नगर पुलिस के साथ मिलकर इस बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया।

Advertisement

आरोपी लल्ला पहले भी हत्या के प्रयास और कई चोरी के मामलों में जेल जा चुका है। वह पास्को एक्ट के एक गंभीर मामले में भी फरार था। पुलिस ने उसकी निशानदेही पर करीब 7.5 लाख रुपए का माल, जिसमें सोने-चांदी के जेवर, नगदी और मोटरसाइकिल शामिल हैं, बरामद किया है।

आरोपी लंबे समय से फरार था, सीसीटीवी और तकनीकी निगरानी से पकड़ा गया। तीसरे आरोपी के रूप में एक नाबालिग भी शामिल है जिसे बाल न्याय बोर्ड के समक्ष पेश किया जाएगा। पुलिस अब अन्य मामलों में भी आरोपी की गिरफ्तारी की तैयारी कर रही है।

Related Articles

Back to top button