छत्तीसगढ़
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की अध्यक्षता में कैबिनेट बैठक शुरू, हो सकते हैं अहम फैसलें

रायपुर: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की अध्यक्षता में राज्य मंत्रिमंडल की बैठक मंत्रालय में शुरू हो गई है। बैठक में विभिन्न विभागों से जुड़े अहम प्रस्तावों पर चर्चा की जा रही है।
विकास योजनाएं, नई नीतियां और प्रशासनिक सुधार जैसे मुद्दों पर फैसले लिए जा सकते हैं। सूत्रों के अनुसार, कुछ बड़े घोषणाओं की भी संभावना है। सभी मंत्री और वरिष्ठ अधिकारी बैठक में मौजूद हैं।




