छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ में फिर बरसेंगे बादल, कई जिलों में भारी बारिश का अलर्ट जारी

 

Advertisement

(भूपेंद्र सिंह राठौर) : अगले एक सप्ताह तक छत्तीसगढ़ के अधिकांश हिस्सों में बारिश का दौर जारी रहने की संभावना है। मौसम विभाग ने चेतावनी जारी की है कि कुछ एक स्थानों पर भारी वर्षा और वज्रपात हो सकता है।

Advertisement

उत्तर-पूर्व मध्यप्रदेश पर ऊपरी हवा का चक्रवाती घेरा बना हुआ है, जो 5.8 किलोमीटर की ऊँचाई तक फैला है और दक्षिण की ओर झुका हुआ है। दूसरा चक्रवाती परिसंचरण उत्तर-पश्चिम बंगाल की खाड़ी और उससे सटे उत्तर उड़ीसा व पश्चिम बंगाल तट पर सक्रिय है, जो समुद्र तल से 7.6 किलोमीटर की ऊंचाई तक फैला हुआ है।इसके असर से अगले 24 घंटों में एक कम दबाव का क्षेत्र बनने की संभावना है।

पिछले 24 घंटे का मौसम सारांश सरगुजा और बिलासपुर संभाग के कुछ हिस्सों में भारी बारिश रिकॉर्ड की गई है। दक्षिणी छत्तीसगढ़ में मध्यम बारिश और मध्य छत्तीसगढ़ में हल्की से मध्यम बारिश हुई।
आज के लिए चेतावनी प्रदेश में अधिकांश जगहों पर हल्की से मध्यम बारिश होगी। उत्तर और दक्षिण छत्तीसगढ़ के कुछ स्थानों पर भारी वर्षा, वज्रपात और अंधड़ चलने की भी संभावना जताई गई है।

आगामी 2 दिनों का पूर्वानुमान: बारिश का सिलसिला जारी रहेगा। गरज-चमक, तेज हवाएं और कुछ स्थानों पर भारी बारिश की आशंका बनी हुई है।मौसम विभाग ने नागरिकों से अपील की है कि मौसम बिगड़ने की स्थिति में सावधानी बरतें और बिना ज़रूरत घर से बाहर न निकलें।

Related Articles

Back to top button