छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ में स्वास्थ्य विभाग के बड़े प्रशासनिक फेरबदल, बिलासपुर समेत कई जिलों के CMHO और वरिष्ठ डॉक्टरों का हुआ तबादला

(भूपेंद्र सिंह राठौर) : रायपुर – राज्य सरकार ने लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग में बड़े स्तर पर अधिकारियों की नवीन पदस्थापना की है। इस आदेश में प्रदेशभर के कुल 30 से अधिक डॉक्टरों का तबादला किया गया है। आदेश अस्थायी रूप से आगामी आदेश तक प्रभावी रहेगा।
बिलासपुर से जुड़ी प्रमुख नियुक्तियाँ इस प्रकार हैं
डॉ. स्वाति वंदना — अब संभालेंगी प्रभारी संभागीय संयुक्त संचालक, स्वास्थ्य सेवाएं, संभाग बिलासपुर।
डॉ. शुभा गढ़वाल — बनीं प्रभारी मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी, जिला बिलासपुर। वे इससे पहले बिल्हा के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में नेत्र रोग विशेषज्ञ थीं। डॉ. अभिजीत बनर्जी — बिल्हा CHC से स्थानांतरित होकर अब नियुक्त किए गए हैं मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर जिले के 220 बिस्तरीय अस्पताल के अधीक्षक के रूप में। डॉ. संजीव मेश्राम — रायपुर से आएंगे उप संचालक (स्वास्थ्य सेवाएं) के पद पर, जो नवा रायपुर में कार्यभार संभालेंगे लेकिन बिलासपुर मंडल में भी योगदान का असर दिखेगा। डॉ. विजय फूलमाली — होंगे संभागीय कार्यक्रम अधिकारी, कार्यालय संभागीय संयुक्त संचालक, स्वास्थ्य सेवाएं, बिलासपुर संभाग।

Advertisement

प्रदेश स्तर पर भी हुए कई अहम बदलाव
जैसे महासमुंद, कांकेर, बेमेतरा, सुकमा, नारायणपुर, गरियाबंद, कोण्डागांव और बीजापुर के CMHO सहित करीब 25 से अधिक जिलों में प्रभारी बदल दिए गए हैं।

Advertisement

सरकारी आदेश के अनुसार यह पदस्थापनाएं नवीन प्रशासनिक व्यवस्था को मजबूत करने और स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता सुधारने के उद्देश्य से की गई हैं।

बिलासपुर जिले में अब नई CMHO और संभागीय संचालक के आने से स्वास्थ्य सेवाओं में तेजी और पारदर्शिता की उम्मीद जताई जा रही है।

Related Articles

Back to top button