भिलाई

महिला व मासूम की हत्या करने वाले दो चचेरे भाई गिरफ्तार…..

 

Advertisement

दुर्ग जिले के अमलेश्वर थाना क्षेत्र में पुलिस ने एक अंधे हत्याकांड का खुलासा करते हुए 12 घंटे के भीतर दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। घटना 22 जून को सामने आई, जब ग्राम खम्हरिया के दो अलग-अलग कुओं से एक महिला और लगभग 8 साल के बच्चे के शव बरामद किए गए।

Advertisement

जांच में सामने आया कि मृतका सुनीता चतुर्वेदी उर्फ पल्लवी रायपुर निवासी थी, जिसका आरोपी छत्रपाल सिंगौर से दो साल से प्रेम संबंध था। शादी का झांसा देकर छत्रपाल उससे शारीरिक संबंध बनाता रहा, लेकिन हाल ही में किसी और से शादी कर ली। जब सुनीता अपने बच्चे के साथ साथ रहने का दबाव बनाने लगी, तो छत्रपाल ने अपने चचेरे भाई शुभम सिंगौर के साथ मिलकर हत्या की साजिश रच डाली।

18 जून को सुनीता और उसके बच्चे को रायपुर से गांव बुलाकर खेत में दोनों की गला दबाकर हत्या की गई, फिर शवों को बोरी में भरकर कुओं में फेंक दिया गया। मृतका की पहचान रायपुर के सिविल लाइन थाने में दर्ज गुमशुदगी रिपोर्ट से हुई। पुलिस टीम की सूझबूझ से मामला सुलझा और दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है।

Related Articles

Back to top button