छत्तीसगढ़

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का दो दिवसीय छत्तीसगढ़ दौरा, शिलान्यास, भूमिपूजन और समीक्षा बैठकें तय

 

Advertisement

छत्तीसगढ़ में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का दो दिवसीय प्रवास तय है। इस महत्वपूर्ण दौरे की जानकारी मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने दी है। गृह मंत्री अमित शाह दो दिनों तक छत्तीसगढ़ में रहेंगे। इस दौरान वे राज्य के विभिन्न विकास कार्यों का शिलान्यास और भूमिपूजन करेंगे। इसके अलावा वे शासन-प्रशासन से जुड़ी महत्वपूर्ण बैठकों की अध्यक्षता करेंगे और नियत नेल्ला नार क्षेत्रों का दौरा भी करेंगे।

Advertisement

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बताया कि यह दौरा राज्य के विकास की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम साबित होगा। अब सबकी निगाहें गृह मंत्री के इस दौरे पर टिकी हैं, जिससे राज्य को कई अहम सौगातें मिलने की उम्मीद है।

Related Articles

Back to top button