छत्तीसगढ़
मीडिया प्रोटोकॉल आदेश स्थगित, स्वास्थ्य विभाग ने जारी किया नया आदेश

रायपुर – शासकीय चिकित्सा महाविद्यालय से संबद्ध अस्पतालों में मीडिया कवरेज को लेकर जारी प्रोटोकॉल आदेश को स्वास्थ्य विभाग ने स्थगित कर दिया है। हाल ही में जारी इस आदेश पर मीडिया कर्मियों ने विरोध जताया था, जिसके बाद स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने आदेश वापस लेने का आश्वासन दिया था। अब विभाग ने शनिवार को औपचारिक रूप से स्थगन आदेश जारी कर दिया है।




