बेमेतरा
कोतवाली थाना प्रभारी निलंबित, एसएसपी ने जारी किया आदेश

बेमेतरा सिटी कोतवाली के प्रभारी दुलेश्वर चंद्रवंशी को कर्तव्य में लापरवाही और अनुशासनहीनता के आरोप में निलंबित कर दिया गया है। इस संबंध में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रामकृष्ण साहू ने आधिकारिक निलंबन आदेश जारी किया है। निलंबन अवधि के दौरान उन्हें रक्षित केंद्र बेमेतरा में अटैच किया गया है। विभागीय जांच की प्रक्रिया जल्द शुरू की जाएगी।




