मुंगेली

एसीबी का छापा: जूनियर इंजीनियर 15 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार….

(हिमांशु मसीह) : मुंगेली – लोरमी बिजली विभाग में भ्रष्टाचार का बड़ा मामला सामने आया है। एसीबी बिलासपुर टीम ने कार्रवाई करते हुए लोरमी में पदस्थ कनिष्ठ अभियंता कृष्ण कुमार गुप्ता को 15 हजार रुपए की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। आरोपी जेई ने प्रार्थी नंदकुमार साहू से अवैध कनेक्शन पर कार्रवाई न करने के एवज में 50 हजार रुपए की मांग की थी।

Advertisement

एसीबी को शिकायत मिलने के बाद टीम ने योजना बनाकर जेई को लोरमी बिजली ऑफिस से लगभग 300 मीटर दूर एक किराना दुकान के पास निजी वाहन में रिश्वत लेते हुए पकड़ लिया।

Advertisement

फिलहाल आरोपी के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत कार्रवाई की जा रही है। इस कार्रवाई से लोरमी क्षेत्र में हड़कंप मच गया है।

 

Related Articles

Back to top button