रायपुर

रायपुर एयरपोर्ट पर इंडिगो फ्लाइट में फंसे रहे यात्री, दरवाज़ा नहीं खुलने से मची अफरा-तफरी; पूर्व सीएम बघेल भी थे सवार

(भूपेंद्र सिंह राठौर) : रायपुर – अहमदाबाद में हाल ही में हुए विमान हादसे की दहशत अभी लोगों के ज़ेहन से निकली भी नहीं थी कि छत्तीसगढ़ में एक और एयर सेफ्टी को लेकर चिंता बढ़ाने वाली घटना सामने आई है। दिल्ली से रायपुर आई इंडिगो फ्लाइट में तकनीकी खराबी के कारण दरवाजा ही नहीं खुला और यात्री करीब 40 मिनट तक अंदर फंसे रहे।

Advertisement

इस फ्लाइट में छत्तीसगढ़ के कई बड़े नेता मौजूद थे, जिनमें पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, विधायक चातुरी नंद और रायपुर की मेयर मीनल चौबे शामिल हैं। हालाँकि, सभी यात्री पूरी तरह सुरक्षित हैं, लेकिन एयरलाइन की तकनीकी व्यवस्था पर सवाल जरूर खड़े हो गए हैं। मंगलवार को दिल्ली से रायपुर आई इंडिगो की फ्लाइट ने रायपुर एयरपोर्ट पर सुरक्षित लैंडिंग तो कर ली, लेकिन तकनीकी खराबी के चलते फ्लाइट का दरवाज़ा नहीं खुल सका। करीब 40 मिनट तक सभी यात्री विमान के अंदर ही फंसे रहे। इस दौरान कई लोग घबराने लगे। अहमदाबाद फ्लाइट हादसे की वजह से लोगों में पहले से ही डर बना हुआ था, ऐसे में कई यात्रियों की धड़कनें तेज हो गईं। फ्लाइट में पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल भी मौजूद थे, जो हरियाणा में मेयर कॉन्फ्रेंस से लौट रहे थे। उन्होंने बताया कि दरवाज़ा नहीं खुलने की वजह संभवतः एयरोब्रिज या सीढ़ी के समय पर नहीं पहुंचने से हुई। रायपुर की मेयर मीनल चौबे ने बताया कि प्लेन लैंड कर चुका था, लेकिन गेट लॉक होने से यात्री बाहर नहीं निकल सके। वहीं, कांग्रेस विधायक चातुरी नंद के अनुसार उनके पति इस दौरान घबरा गए थे। फिलहाल सभी यात्री सुरक्षित हैं, लेकिन विमान सेवा में लगातार सामने आ रही तकनीकी खामियों ने एयर ट्रैवल की सुरक्षा पर सवाल जरूर खड़े कर दिए हैं।

Advertisement

Related Articles

Back to top button