रायपुर

फर्जी खुफिया अधिकारी बनकर ठगी करने वाला अंतर्राज्यीय आरोपी गिरफ्तार

रायपुर के धरसींवा थाना क्षेत्र में खुफिया अधिकारी बनकर ठगी करने वाले आरोपी बालमीक तिवारी को पुलिस ने दिल्ली से गिरफ्तार किया है। आरोपी ने खुद को पुलिस का अधिकारी बताकर एक स्थानीय व्यक्ति से 39,000 रुपये ठगे थे। आरोपी उत्तर प्रदेश का रहने वाला है और वर्तमान में दिल्ली में रह रहा था।

Advertisement

एण्टी क्राइम एंड साइबर यूनिट व सिलयारी पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में आरोपी को पकड़ा गया। उसके कब्जे से एक मोबाइल फोन जब्त किया गया है, जो वारदात में इस्तेमाल हुआ था। पुलिस जांच में यह भी सामने आया कि आरोपी के खाते में पिछले 6 महीनों में 14 लाख रुपये का लेन-देन हुआ है।

Advertisement

मामले में अन्य आरोपी अभी फरार हैं, जिनकी तलाश जारी है। आरोपी के खिलाफ थाना धरसींवा में बीएनएस की धारा 318 और 319 के तहत मामला दर्ज किया गया है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. लाल उमेद सिंह के निर्देशन में कार्रवाई की गई।

Related Articles

Back to top button