रायपुर

शादी में गया था परिवार, पीछे से 11.5 लाख के जेवर साफ…..

 

Advertisement

राजधानी रायपुर के गुढ़ियारी थाना क्षेत्र से एक बड़ी चोरी की घटना सामने आई है। गुढ़ियारी इलाके के एक घर में उस समय चोरी हो गई, जब मकान मालिक अपने पूरे परिवार के साथ एक शादी समारोह में शामिल होने गया था।

Advertisement

परिवार देर रात करीब 3:30 बजे जब घर लौटा, तो देखा कि घर के ताले टूटे हुए हैं और भीतर रखे जेवरात और नगदी गायब हैं। चोर करीब 11 लाख 51 हजार रुपये के जेवर और अन्य सामान लेकर फरार हो चुके थे।

घटना की सूचना मिलने के बाद गुढ़ियारी पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले। महज दो घंटे में पुलिस ने नाबालिग चोर को पकड़ने में सफलता पाई। चोरी गए जेवर और सामान की बरामदगी की प्रक्रिया जारी है।

गुढ़ियारी थाना प्रभारी ने बताया कि आरोपी की पहचान पहले से की जा चुकी थी, और उसका अपराधिक रिकॉर्ड भी खंगाला जा रहा है।पुलिस की इस त्वरित कार्रवाई की स्थानीय लोगों ने सराहना की है।

 

Related Articles

Back to top button