देश

अब कन्फर्म तत्काल टिकट के मिलने में होगी आसानी

 

Advertisement

यात्रियों की सुविधाओं के लिए भारतीय रेलवे समय-समय पर कदम उठाता रहता है। तत्काल टिकट को लेकर अब रेलवे ने बड़ा फैसला लिया है।

Advertisement

रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने बताया है कि भारतीय रेलवे जल्द ही तत्काल टिकट बुक करने के लिए ई-आधार प्रमाणीकरण का इस्तेमाल शुरू करेगा। इससे वास्तविक यात्रियों को जरूरत के समय कन्फर्म टिकट पाने में मदद मिलेगी।

हर दिन करीब 225,000 यात्री भारतीय रेलवे के ऑनलाइन प्लेटफॉर्म के जरिए तत्काल टिकट बुक करते हैं। 24 मई से 2 जून तक ऑनलाइन तत्काल टिकट बुकिंग पैटर्न से पता चला है कि तत्काल विंडो खुलने के बाद पहले मिनट में औसतन 108,000 एसी क्लास टिकटों में से सिर्फ 5,615 ही बुक हुए।

हालांकि, दूसरे मिनट में 22,827 टिकट बुक हुए। एसी क्लास में विंडो खुलने के पहले 10 मिनट के भीतर औसतन 67,159 टिकट ऑनलाइन बुक हुए, जो ऑनलाइन बुक किए गए सभी टिकटों का 62.5% है।

इसके अलावा, बाकी 37.5 फीसदी टिकट चार्ट बनने से 10 मिनट पहले बुक हुए, जिसमें 3.01% तत्काल टिकट खिड़की खुलने के 10 घंटे बाद बुक हुए।

Related Articles

Back to top button