छत्तीसगढ़

बिलासपुर पुलिस का एक्शन मोड: 2 दिन में 39 वारंट तामील, 4 फरार आरोपी गिरफ्तार

Advertisement

बिलासपुर पुलिस एक बार फिर अपने सख्त तेवरों के साथ मैदान में है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह के निर्देशन में और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राजेन्द्र कुमार जायसवाल के नेतृत्व में, शहर में एक विशेष चेकिंग अभियान चलाया गया, जिसमें अपराधियों के होश उड़ गए।

Advertisement

31 मई और 1 जून को बिलासपुर के शहरी थाना क्षेत्रों में सघन चेकिंग अभियान चलाया गया। इस दौरान पुलिस ने कुल 39 वारंट तामील किए – जिनमें 13 स्थायी वारंट और 26 गिरफ्तारी वारंट शामिल थे।इसके अलावा 4 फरार आरोपियों को भी गिरफ्तार किया गया, जो वर्षों से कानून की पकड़ से बाहर थे।

अभियान के दौरान पुलिस ने 147 गुंडा और निगरानी बदमाशों की जांच की, जिनमें से कई को उनके निवास स्थान पर जाकर चेक किया गया। 19 संदिग्धों को थानों में लाकर पूछताछ भी की गई।

पुलिस का यह अभियान न सिर्फ अपराधियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई का संकेत है, बल्कि यह भी दिखाता है कि बिलासपुर पुलिस अपराध व अपराधियों के प्रति ‘जीरो टॉलरेंस’ की नीति पर काम कर रही है।

सुरक्षा को लेकर आम नागरिकों में विश्वास बढ़ा है, वहीं असामाजिक तत्वों में डर का माहौल साफ देखा जा सकता है।बिलासपुर पुलिस का यह कदम निश्चित तौर पर अपराध नियंत्रण की दिशा में एक बड़ा और प्रभावी प्रयास है।

Related Articles

Back to top button