कोयला घोटाला मामले में बड़ी राहत: रानू साहू, सौम्या चौरसिया और समीर बिश्नोई जेल से रिहा

छत्तीसगढ़ में चर्चित कोयला और DMF घोटाले में जेल में बंद रहे प्रमुख आरोपियों को मिली बड़ी राहत। सौम्या चौरसिया, आईएएस रानू साहू और आईएएस समीर बिश्नोई समेत कुल छह आरोपी आज जेल से रिहा हो गए हैं।
सौम्या चौरसिया 2 साल 5 महीने 29 दिन, रानू साहू 1 साल 10 महीने 9 दिन और समीर बिश्नोई 2 साल 7 महीने 18 दिन जेल में रहने के बाद अब बाहर हैं।हालांकि सुप्रीम कोर्ट ने इनकी जमानत पर कड़ी शर्तें लगाई हैं। कोर्ट ने तीनों को छत्तीसगढ़ में रुकने और सार्वजनिक रूप से दिखने पर रोक लगाई है।
अब उन्हें दूसरे राज्य में रहना होगा और उसका स्थायी पता GAD, जांच एजेंसियों और कोर्ट को अनिवार्य रूप से देना होगा। तय पते पर रहना जरूरी होगा, वरना जमानत हो सकती है खारिज।
वहीं DMF घोटाले में शामिल सूर्यकांत समेत तीन अन्य आरोपी अब भी जेल में ही रहेंगे, क्योंकि उन्हें जमानत नहीं मिल पाई है।




