कोरबा

आकाशीय बिजली गिरने से 15 बकरियों की मौत….

कोरबा जिले के छुईडोडा सोल्वा गांव में मंगलवार दोपहर आकाशीय बिजली गिरने से 15 बकरियों की मौत हो गई। यह घटना उस समय हुई जब किसान अपनी बकरियों को चराने के लिए गांव से लगे मैदान में ले गए थे। मौसम खराब था और हल्की बारिश के बीच सभी बकरियां एक पेड़ के नीचे इकट्ठा हो गई थीं, तभी बिजली गिर गई।

Advertisement

इस हादसे में 3 किसानों को आर्थिक नुकसान हुआ है। किसान खुद पास के दूसरे पेड़ के नीचे थे, जिससे वे बाल-बाल बच गए। बीते दो दिनों से जिले में मौसम लगातार खराब बना हुआ है।

Advertisement

Related Articles

Back to top button