छत्तीसगढ़

अबूझमाड़ ऑपरेशन के वीर जवानों से मिले मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, विकास योजनाओं की दी सौगात

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज नारायणपुर जिले के बासिंग कैंप का दौरा किया, जहाँ उन्होंने अबूझमाड़ में हाल ही में सफल हुए नक्सल विरोधी ऑपरेशन में शामिल जवानों से मुलाकात की। मुख्यमंत्री और गृहमंत्री ने जवानों का तिलक लगाकर स्वागत किया और उनकी हौसला अफजाई की।

Advertisement

मुख्यमंत्री ने मौके पर ही कई महत्वपूर्ण विकास कार्यों की घोषणा भी की:

Advertisement

1. ग्राम मुरहापदर में 20 लाख रुपए की लागत से पुलिया निर्माण।

2. बासिंग में 10 लाख की लागत से खेल मैदान का निर्माण।

3. बालक आश्रम एवं माध्यमिक शाला की मरम्मत हेतु 10 लाख की स्वीकृति।

4. मुरहापदर और एहनार में 24 लाख की लागत से नवीन आंगनबाड़ी भवन निर्माण।

5. बासिंग में हाट बाजार से बस्ती तक 500 मीटर सीसी सड़क के लिए 25 लाख की स्वीकृति।

6. ग्राम कुंदला, बासिंग और मुरहापदर में नवीन घोटूल निर्माण हेतु 15 लाख की मंजूरी।

 

Related Articles

Back to top button