जशपुर

आदतन गांजा तस्कर को PIT NDPS एक्ट के तहत भेजा गया जेल, SSP बोले- नशे के सौदागरों को नहीं बख्शा जाएगा

 

Advertisement

जशपुर पुलिस ने “ऑपरेशन आघात” के तहत एक और बड़ी कार्रवाई करते हुए आदतन गांजा तस्करी में लिप्त दसी बाई पति बांधो उम्र 54 वर्ष निवासी गढ़ाटोली को PIT NDPS एक्ट के तहत गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

Advertisement

दसी बाई के खिलाफ पूर्व में भी वर्ष 2004, 2015 और 2022 में एनडीपीएस एक्ट के तहत मामले दर्ज हो चुके हैं। जेल से छूटने के बाद भी उसने गांजा व्यापार को जारी रखा, जिससे स्थानीय युवाओं में नशे की लत और अपराध की प्रवृत्ति बढ़ रही थी।

जशपुर पुलिस की रिपोर्ट के आधार पर सरगुजा संभाग के आयुक्त श्री नरेन्द्र दुग्गा द्वारा आरोपिया के विरुद्ध PIT NDPS एक्ट की कार्रवाई की गई। यह एक्ट उन अपराधियों पर लागू किया जाता है जो लगातार नशे के कारोबार में लिप्त पाए जाते हैं और जिनका जेल जाना समाज हित में जरूरी होता है।

इससे पहले सोकोडीपा निवासी जगदीश वैष्णव पर भी इसी एक्ट के तहत कार्रवाई की गई थी, वहीं जिले के कुख्यात गांजा तस्कर हीराधर यादव की करोड़ों की अवैध संपत्ति SAFEMA कोर्ट, मुंबई के आदेश पर फ्रीज की जा चुकी है।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह ने बताया कि,
“गांजा तस्करों पर लगातार सख्त कार्रवाई की जा रही है। आदतन अपराधियों की अवैध संपत्ति भी जब्त की जा रही है और आने वाले दिनों में यह मुहिम और भी तेज की जाएगी।”

Related Articles

Back to top button