सामुहिक दुष्कर्म करने वाले 4 आरोपी गिरफ्तार….

जांजगीर-चांपा – थाना चांपा क्षेत्र में घटित एक गंभीर अनाचार (दुष्कर्म) प्रकरण में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।
घटना 18 मई 2025 की दोपहर की है जब पीड़िता अपने पिता के साथ घर पर थी। पुराने परिचित होने के चलते चारों आरोपी—मनोज कुमार पटेल, नरेंद्र कुमार पटेल, रामकुमार पटेल (तीनों निवासी कोरबा) और धरम चौहान (निवासी शक्ति)—पीड़िता के घर आए और भोजन करने के बाद पीड़िता को जबरन दूसरे कमरे में ले जाकर उसके साथ बारी-बारी से अनाचार किया।
घटना के बाद सभी आरोपी फरार हो गए और अन्य राज्य में भागने की कोशिश में थे। पीड़िता ने अगले दिन मां के घर लौटने पर घटना की जानकारी दी, जिसके आधार पर 20 मई को थाना चांपा में एफआईआर दर्ज की गई।
पुलिस अधीक्षक विजय कुमार पाण्डेय (IPS) के निर्देशन में, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक उदयन बेहार व एसडीओपी यदुमणि सिदार के मार्गदर्शन में विशेष टीम गठित की गई। जानकारी के अनुसार सभी आरोपी रायगढ़-कोरबा रोड पर ट्रक में छिपकर भाग रहे थे। पुलिस ने करतला के पास ट्रक को रोककर चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में उन्होंने जुर्म स्वीकार किया और पर्याप्त साक्ष्य मिलने पर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया।
इस कार्रवाई में थाना प्रभारी जयप्रकाश गुप्ता समेत चांपा थाना टीम और साइबर सेल की भूमिका सराहनीय रही।




