बिलासपुर

अवैध हरकत पर अफसरों की निगाह, फिर जब्त किए वाहन-मशीनें

(भूपेंद्र सिंह राठौर/राजा खान) : बिलासपुर – ज़िले में अवैध रेत, मिट्टी और कोयले के उत्खनन के खिलाफ प्रशासन ने बड़ा कदम उठाया है। कलेक्टर संजय अग्रवाल के निर्देश पर खनिज विभाग की टीम ने अलग-अलग इलाकों में कार्रवाई करते हुए भारी मात्रा में मशीने और वाहनों को जब्त किया है।

Advertisement

खनिज विभाग की टीम ने खपरी और कोहरौदा क्षेत्र में शिवनाथ नदी के किनारे अवैध रेत खनन का भंडाफोड़ किया। मौके से दो ट्रैक्टर जब्त किए गए, जिन्हें बिल्हा थाने में रखा गया है।वहीं, खम्हरिया और पेंडरी क्षेत्र में शासकीय तालाब से बिना अनुमति खनिज मिट्टी का उत्खनन करते हुए दो हाइवा और एक जेसीबी मशीन पकड़ी गई, जिन्हें तुरंत सील कर दिया गया है।गतौरी क्षेत्र में कोयले का अवैध भंडारण करते पकड़े गए एक लोडर और दो ट्रेलर भी ज़ब्त किया गया है। इनमें से एक ट्रेलर रतनपुर थाना भेज दिया है। भण्डारण करने वाले को खनिज नियमों के उल्लंघन का नोटिस जारी कर दिया गया है।खनिज विभाग ने साफ कर दिया है कि ये कार्रवाई सिर्फ शुरुआत है। भविष्य में भी नियमित निरीक्षण किए जाएगा और अवैध उत्खनन, परिवहन या भंडारण पाए जाने पर सख़्त कदम उठाए जाएंगे।

Advertisement

अधिकारी ने बताया कि जहाँ मशीनें अवैध उत्खनन में लगी पाई जा रही हैं, तत्काल जब्त कर जांच की कार्रवाई की जा रही है। नोटिस जारी कर जवाब माँगा गया है। प्रशासन का कहना है कि अवैध खनिज गतिविधियों पर ज़ीरो टॉलरेंस नीति के तहत कार्यवाही की जा रही है।लगातार मॉनिटरिंग से खनिज माफियाओं की नींद उड़ी हुई है।

 

Related Articles

Back to top button