अम्बिकापुर
पोस्टमार्टम के लिए रिश्वत मांगने का मामला: BMO निलंबित, मेडिकल ऑफिसर हटाए गए….

अम्बिकापुर/बतौली – ग्राम सिलसिला में डबरी में डूबने से दो मासूम बच्चों की मौत के मामले में स्वास्थ्य विभाग की बड़ी लापरवाही सामने आई है। पोस्टमार्टम के नाम पर डॉक्टर द्वारा परिजनों से 10-10 हजार रुपये की मांग किए जाने पर धौरपुर BMO डॉ. राघवेंद्र चौबे को निलंबित कर दिया गया है। वहीं, रघुनाथपुर PHC में पदस्थ मेडिकल ऑफिसर डॉ. अमन जायसवाल को हटा दिया गया है।
यह कार्रवाई स्वास्थ्य मंत्री के निर्देश पर की गई। बता दें, 5 वर्षीय जुगनू गिरी और 4 वर्षीय सूरज गिरी की डबरी में डूबने से मौत हो गई थी। हादसे के बाद अस्पताल प्रबंधन पर गंभीर अमानवीयता के आरोप लगे थे।




