बिलासपुर

बिलासपुर: आमागोहन समाधान शिविर में सीएम साय ने सुनीं जनता की समस्याएं, बेलगहना को दी तीन बड़ी सौगातें….

बिलासपुर जिले के आमागोहन में आज सुशासन तिहार-2025 के तहत समाधान शिविर का आयोजन हुआ। इस अवसर पर मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने सैकड़ों ग्रामीणों से सीधे संवाद किया और समस्याएं सुनीं।

Advertisement

मुख्यमंत्री ने बताया कि सरकार बनने के बाद 18 लाख पीएम आवास स्वीकृत किए गए हैं, 70 लाख महिलाओं को महतारी वंदन योजना का लाभ मिल रहा है, और रामलला दर्शन योजना से 22 हजार से ज्यादा श्रद्धालु लाभान्वित हुए हैं।

Advertisement

जिला कलेक्टर ने शिविर में बताया कि जिले में 2.10 लाख से अधिक आवेदन प्राप्त हुए हैं, जिनमें से 97% मांगों और 93% शिकायतों का समाधान किया जा चुका है।

मुख्यमंत्री ने मंच से बेलगहना में कॉलेज, विद्युत सब स्टेशन और सामुदायिक भवन की घोषणा कर क्षेत्रवासियों को बड़ी सौगात दी।जन संवाद और त्वरित समाधान के इस आयोजन को प्रशासनिक पारदर्शिता की दिशा में अहम कदम माना जा रहा है।

Related Articles

Back to top button