रायपुर
अवैध निर्माण पर चला निगम का बुलडोजर….

राजधानी रायपुर में तड़के सुबह नगर निगम ने कौशल्या विहार क्षेत्र में अवैध निर्माण पर बुलडोजर चलाया गया है। कई वर्षों से कौशल्या विहार इलाके में लोग अवैध रूप से मकान बनाकर रह रहे थे। नगर निगम ने इन निर्माणों को अवैध घोषित करते हुए आज सुबह कार्रवाई शुरू की। निगम की टीम जैसे ही मौके पर पहुंची, लोगों में अफरा-तफरी मच गई।
कार्रवाई के दौरान बड़ी संख्या में मकान ध्वस्त किए जा रहे हैं। स्थानीय लोगों ने इस कार्रवाई का विरोध भी किया, लेकिन भारी पुलिस बल और जिला प्रशासन की मौजूदगी में निगम की कार्रवाई जारी है।
नगर निगम अधिकारियों का कहना है कि कई बार नोटिस देने और चेतावनी के बाद यह कार्रवाई की जा रही है। फिलहाल कौशल्या विहार इलाके में तनावपूर्ण स्थिति बनी हुई है। पुलिस और प्रशासन हालात पर नजर बनाए हुए हैं।




