देश

बस में लगी भीषण आग, 5 यात्रियों की जलकर मौत

उत्तर प्रदेश के लखनऊ के मोहनलालगंज कोतवाली क्षेत्र के किसान पथ पर एक डबल डेकर बस में भीषण आग लग गई, जिसमें पांच यात्रियों की जलकर मौत हो गई। मरने वालों में दो महिलाएं और एक बच्चा शामिल है। बस से दो सिलेंडर भी मिले। गियर बॉक्स के पास आग लगी थी। यह बस बिहार के पटना से मजदूरों और उनके परिवारों को लेकर दिल्ली जा रही थी।

Advertisement

गुरुवार सुबह के समय अचानक बस में आग लगी, जिससे अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों और यात्रियों ने तुरंत पुलिस और दमकल विभाग को सूचित किया। मौके पर पहुंची आधा दर्जन से अधिक दमकल वाहनों ने घंटों की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। आग इतनी भयावह थी कि बस पूरी तरह से जलकर खाक हो गई।

Advertisement

मौके पर भारी पुलिस बल और पीजीआई की टीम भी पहुंची। पुलिस ने मृत यात्रियों के शवों को बस से बाहर निकाला और पोस्टमार्टम के लिए एंबुलेंस की मदद से भेजा। घटनास्थल पर मौजूद पुलिस अधिकारियों ने घटना की जांच शुरू कर दी है। घटना में पांच यात्रियों की मौत की पुष्टि हुई है, जिनके शव पोस्टमार्टम के लिए भेजे गए हैं। मृतकों के परिजनों को सूचित कर दिया गया है।

Related Articles

Back to top button