बीजापुर-तेलंगाना बॉर्डर पर 21 दिन का मेगा ऑपरेशन : 31 नक्सली ढेर, भारी मात्रा में हथियार बरामद.…

छत्तीसगढ़ के बीजापुर से सटी तेलंगाना सीमा पर 21 दिनों तक चला सबसे बड़ा नक्सल विरोधी ऑपरेशन सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। CRPF और छत्तीसगढ़ पुलिस द्वारा संयुक्त रूप से चलाए गए इस अभियान में अब तक 31 कुख्यात नक्सली मारे गए हैं, जिन पर कुल 1.72 करोड़ रुपये का इनाम घोषित था।
संयुक्त प्रेस कॉन्फ्रेंस में अधिकारियों ने जानकारी दी कि इस ऑपरेशन के दौरान 21 बार मुठभेड़ें हुईं, जिसमें 18 जवान घायल भी हुए। सुरक्षाबलों ने कर्रेगुट्टा पहाड़ की तलहटी से 35 रायफल, 450 आईईडी, 12,000 किलो राशन और 214 नक्सली बंकर ध्वस्त किए हैं। मौके से इंसास, SLR, 303 बोर की रायफलें, डेटोनेटर, बड़ी संख्या में गोलियां और BGL सेल भी जब्त किए गए हैं।
गर्मी में 45 डिग्री तापमान, दुर्गम पहाड़ी रास्ते और पानी की कमी जैसी चुनौतियों के बावजूद जवानों ने हिम्मत नहीं हारी और ऑपरेशन को सफलतापूर्वक अंजाम दिया। अधिकारियों ने बताया कि यह ऑपरेशन नक्सलवाद के खिलाफ अब तक की सबसे बड़ी कार्यवाही में से एक माना जा रहा है।




