देश

BREAKING : सीबीएसई बोर्ड ने जारी किए 12वीं के नतीजे…..

सीबीएसई बोर्ड 12वीं कक्षा के परिणाम को केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की तरफ से घोषित कर दिया गया है। परीक्षा में शामिल हुए स्टूडेंट्स अपने परिणाम को आधिकारिक वेबसाइट cbse.gov.in पर जाकर चेक कर सकते हैं। इस परीक्षा परिणाम में कुल 88.39% स्टूडेंट्स ने सफला का परचम लहराया है।

Advertisement

बता दें कि यह परीक्षा 15 फरवरी 2025 से लेकर 4 अप्रैल 2025 तक चली थी। इस साल रिजल्ट में पहले से सुधार देखने को मिला है और ज्यादा छात्र पास हुए हैं। इस साल कुल 17,04,367 छात्रों ने परीक्षा के लिए रजिस्ट्रेशन कराया था, जिनमें से 16,92,794 छात्र परीक्षा में शामिल हुए। इनमें से 14,96,307 छात्र पास हुए, जिससे कुल पास प्रतिशत 88.39% रहा। वहीं, पिछले साल (2024) पास प्रतिशत 87.98% था। इस तरह इस साल पास प्रतिशत में 0.41% की बढ़ोतरी हुई है।

Advertisement

Related Articles

Back to top button