लाली लापता कांड में बड़ा खुलासा: शमशान में मिला नरकंकाल, कपड़े और बाल जांच के लिए भेजा गया

(हिमांशु मसीह) : छत्तीसगढ़ के मुंगेली जिले के लोरमी क्षेत्र के बहुचर्चित ‘लाली’ लापता कांड एक बार फिर से चर्चा में है। दरअसल पास ही के एक शमशान में एक मानव कंकाल मिला है। कुछ कपड़े और बाल भी बरामद हुए हैं। इन सब बरामद चीजों के बारे में आशंका है कि, वे लापता लाली के हो सकते हैं।
बहरहाल बरामद चीजों को जांच के लिए रायपुर भेजा गया है।उल्लेखनीय है कि, कोसाबाड़ी गांव की एक 7 वर्षीय मासूम बच्ची लाली मां के साथ सोते हुए घर से ही देर रात लापता हो गई। कई दिनों की तलाशी के बाद भी कुछ पता नहीं चलने पर ईनाम भी घोषित किया है।
अब इस मामले में पुलिस को एक अहम सुराग मिलने की जानकारी सामने आई है। मिली जानकारी अनुसार पुलिस को कोसाबाड़ी गांव से सटे श्मशान घाट के पास बच्चियों के कुछ कपड़े, नरकंकाल और सिर के बाल मिले है। इस मामले में प्राप्त अवशेष और कंकाल को जांच के लिए रायपुर भेजा गया है।




