छत्तीसगढ़

जम्मू से जैसलमेर तक सीजफायर का उल्लंघन..

 

Advertisement

भारत और पाकिस्तान के बीच हुए सीजफायर समझौते के चंद घंटों बाद ही जम्मू-कश्मीर और राजस्थान से चौंकाने वाली खबरें सामने आईं। जम्मू से लेकर जैसलमेर तक सीमावर्ती इलाकों में शनिवार को पाकिस्तान की तरफ से घुसपैठ की गई।

Advertisement

उधमपुर में ड्रोन हमला, श्रीनगर में धमाके और राजस्थान के बाड़मेर में एयर रेड अलर्ट के साथ पंजाब के कई जिलों में इमरजेंसी ब्लैकआउट लागू कर दिया गया। हालात को देखते हुए सेना और वायुसेना ने एयर डिफेंस सिस्टम को एक्टिव मोड में डाल दिया है।

जम्मू के उधमपुर जिले में एक बार फिर ड्रोन हमला किया गया, वहीं श्रीनगर में कई जोरदार धमाकों की आवाजें सुनाई दीं। इसके बाद पूरे शहर में ब्लैकआउट कर दिया गया और सायरन बजाए गए। सिर्फ श्रीनगर ही नहीं, बारामूला और बडगाम में भी गोलीबारी की आवाजें सुनाई दीं।

हालात इतने गंभीर हो गए कि राजस्थान के बाड़मेर जिले में भी इनकमिंग एयर रेड अलर्ट जारी कर दिया गया और जिले भर में इमरजेंसी ब्लैकआउट लागू कर दिया गया।

इस हमले को लेकर जम्मू और कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने भी नाराजगी जताई। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, “सीजफायर का क्या हुआ? श्रीनगर भर में धमाके सुने गए।

सबसे हैरान करने वाली बात ये रही कि जिस दिन पाकिस्तान-भारत के बीच सीजफायर की बात हुई उसी दिन पाकिस्तान की ओर से समझौते का उल्लंघन कर दिया गया।

Related Articles

Back to top button