गौरेला-पेण्ड्रा-मरवाही

नेशनल लोक अदालत में 1000 से अधिक प्रकरणों का हुआ निपटारा…..

 

Advertisement

 

Advertisement

(शैलेश सोनी) : पेण्ड्रारोड: छत्तीसगढ़ राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण बिलासपुर एवं माननीय प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश सिराजुद्दीन कुरैशी के मार्गदर्शन में दिनांक 10 मई 2025 को व्यवहार न्यायालय पेण्ड्रारोड में नेशनल लोक अदालत का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती की पूजा एवं दीप प्रज्वलन के साथ किया गया।

इस अवसर पर जिला एवं अपर सत्र न्यायाधीश श्रीमती ज्योति अग्रवाल ने हिन्दू विवाह अधिनियम के अंतर्गत तीन पारिवारिक विवादों का समाधान कराते हुए पति-पत्नी को साथ रहने के लिए सहमत कराया। यह एक महत्वपूर्ण पहल रही, जिससे टूटते परिवार फिर से एकजुट हुए।

लोक अदालत के अंतर्गत विभिन्न न्यायालयों द्वारा कुल 1000 से अधिक प्रकरणों का निराकरण किया गया। इनमें मोटर दुर्घटना दावा, सिविल, क्रिमिनल, ट्रैफिक चालान, परक्राम्य लिखत अधिनियम एवं धारा 125 के अंतर्गत आने वाले मामले शामिल थे।

मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट महेश बाबू साहू एवं न्यायिक दण्डाधिकारी प्रथम श्रेणी कुमारी सीमा जगदत्वा ने सैकड़ों प्रकरणों का त्वरित निराकरण किया। न्यायालय परिसर में विधिक जागरूकता शिविर एवं अनि समन यंत्र पर प्रशिक्षण कार्यक्रम भी आयोजित हुआ।

वहीं, क्षेत्रीय परिवहन विभाग ने शिविर लगाकर HSRP नंबर प्लेट लगवाने एवं ड्राइविंग लाइसेंस हेतु पंजीयन की सुविधा भी दी।

इस आयोजन में न्यायाधीशगण, अधिवक्तागण, पैरालीगल वॉलिंटियर्स एवं न्यायालयीन कर्मचारी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे और लोक अदालत को सफल बनाने में अहम भूमिका निभाई।

 

Related Articles

Back to top button